֍:30 महीने में चौथा कैबिनेट विस्तार§ֆ:बता दें कि 30 महीने की भगवंत मान सरकार में यह चौथा कैबिनेट विस्तार है. कैबिनेट में सीएम समेत 15 मंत्री हैं. कैबिनेट में तीन पद खाली हैं.खबर है कि इन मंत्रियों की जगह कैबिनेट में पांच नए चेहरों को शामिल किया जाएगा जो सोमवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं.
सूत्रों के मुताबिक, आप के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने चार कैबिनेट मंत्रियों को बर्खास्त करने का फैसला किया है. उनकी जगह पांच नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट के नए मंत्री सोमवार को राजभवन में शपथ लेंगे.
§दिल्ली में हुई सियासी उठापटक के बाद अब पंजाब में भी बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिल रहा है. इसी बीच पंजाब के 4 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले नेताओं में ब्रह्म शंकर जिम्पा, अनमोल गगन मान, चेतन सिंह और बलकार सिंह का नाम शामिल है. जानकारी के अनुसार,मंत्रियों के फेरबदल के साथ ही अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं.

