ֆ:
इजरायली मीडिया के मुताबिक सीमा में इजरायल के एक लाख सैनिक मौजूद हैं जो हिजबुल्ला को खत्म करने के लिए हमला कर सकते हैं। इजरायल ने हमास के साथ हिजबुल्ला पर हमले का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है।
इस बीच हिजबुल्ला के चीफ हसन नसरल्ला ने वार्निंग देते हुए कहा कि इजरायल के अटैक का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।
§इजरायल और हिजबुल्ला के बीच किसी भी वक्त लड़ाई शुरू होने की आशंका है। दावा ये भी किया जा रहा है कि इजरायल ने अपने एक लाख सैनिकों को लेबनान बॉर्डर पर तैनात कर दिया है। लेबनान में ही हिजबुल्ला का ठिकाना है।

