֍:गुजरात के साथ कई राज्यों में मानसून थमने का म नहीं ले रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से रोजाना राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. पिछले दिनों गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश देखने को मिली. इसी के चलते इन राज्यों में जलभराव और भूस्खलन की समस्या भी सानमे आई है. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ गुजरात के कच्छ में चक्रवात का असर है, जिसका प्रभाव बारिश के रूप में देखा जा सकता है. §ֆ:मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मध्य भारत में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इस सितंबर के शुरुआती हफ्ते से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान में कई जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में छिटपुट बारिश होने की संभावना है. §गुजरात के साथ कई राज्यों में मानसून थमने का म नहीं ले रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से रोजाना राज्यों के लिए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं. पिछले दिनों गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश देखने को मिली. इसी के चलते इन राज्यों में जलभराव और भूस्खलन की समस्या भी सानमे आई है. अब मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कुछ राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने दबाव के कारण अगले 2-3 दिनों के दौरान ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ गुजरात के कच्छ में चक्रवात का असर है, जिसका प्रभाव बारिश के रूप में देखा जा सकता है.

