֍:इस जिले में सबसे ज्यादा बारिश §ֆ:मौसम विभाग की रिपोर्ट में सामने आया कि फुरसतगंज में सबसे अधिक 35.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया है. अयोध्या में 5.8 मिमी, गाजीपुर में 9.5 मिमी, झांसी में 2.0 मिमी और लखनऊ में 1.7 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है. इससे जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है. बता दें कि बाराबंकी में 27.0℃, हरदोई में 29.0℃, कानपुर शहर में 29.6℃, इटावा और लखीमपुर खीरी में 30℃ और गोरखपुर में 29.6 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. अलीगढ़ में 24℃, आगरा ताज में 24.5℃, मेरठ में 23.1℃, मुजफ्फरनगर में 22℃, मुरादाबाद में 24.8℃, नजीबाबाद में 22.5℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.§֍:बढ़ेगी ठंड§ֆ:मौसम विभाग के मुताबिक इस बार यूपी में हुई बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं. अब ठंड जल्द ही यूपी में दस्तक दे सकती है. इस बार की बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है.§पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई दिनों से बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था. इसी के चलते अब राज्य के पूर्वी के साथ बाकी इलाकों में भी बारिश की आशंका देखी जा रही है. इसके चलते राजधानी लखनऊ के साथ कई जिलों में तेज बारिश हुई. इससे मौसम साफ और ठंडा हो गया है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 30 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ने के आसार है. हालांकि इस दौरान प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है.

