ֆ:
आतंकियों ने पहाड़ी से आर्मी ट्रक पर पहले ग्रेनेड फेंके फिर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस हमले में जेसीओ समेत पांच ने दम तोड़ दिया। ये हमला इसलिए किया गया क्योंकि 8 जुलाई 2016 को भारतीय सेना ने आतंकी बुरहान बानी को जहन्नुम पहुंचाया था।
§जम्मू कश्मीर में आतंकी वारदातों में अचानक तेजी आ गई है। पिछले 48 घंटे में तो गजब ही हो गया। चार आतंकी वारदातों से जम्मू कश्मीर दो चार हुआ है। कश्मीरी आतंकी बुरहान बानी की मौत का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के आतंकियों ने कठुआ जिले के मछेड़ी क्षेत्र में सेना के काफिले पर घात लगाकर हमला किया।

