֍:बासमती धान की खेती §ֆ:यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में बासमती धान की खेती भारी मात्रा में होती है. किसानों को इस साल औसतन 2,200-2,500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बासमती धान बेचना पड़ रहा है. वहीं, किसानों ने पिछले साल 3,000 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा का दाम में धान बेचा था. कम दाम मिलने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. बता दें कि भारत के अलावा केवल पाकिस्तान में बास्मती धान की फसल की जाती है. §भारत में किसान कई किस्मों के धान की खेती कर रहे हैं, इसमें काफी मुनाफा भी होता है. धान की खेती एक तरह से पारंपारिक खेती है. यूपी में किसानों को बासमती धान की कीमत 25,00 रुपये क्विंटल तक मिल रही है. वहीं, हरियाणा में 2400 रुपये प्रति क्विंटल भाव चल रहा है. ये दाम पिछले साल के दामों के हिसाब से इस साल काफी कम दाम मिल रहा है.

