ֆ:
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुंदेलखंड में लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा लोगों की जान महोबा में हुई. जहां आठ लोग लू लगने से काल के गाल में समा गए. इसके बाद हमीरपुर में सात तो चित्रकूट में 6 लोगों की मौत लू की चपेट में आने से हुई है.
प्रयागराज में लू की चपेट में आने से एक दरोगा समेत चार लोगों की मौत हुई है. वहीं दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में मेरठ के रहने वाले एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई. इसके अलावा बलिया में एक महिला की जान गई है तो वहीं वाराणसी में छह, मिर्जापुर में तीन, आजमगढ़, जौनपुर सोनभद्र में एक-एक की मौत लू की चपेट में आने से हुई है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इन सभी लोगों की मौत लू लगने से हुई है. हालांकि, मौत की पुष्टि के लिए सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है. जिसेस मरने की सही वजह सामने आ सके.
§
उत्तर भारत के अधिकांश हिस्से में पड़ रही प्रचंड गर्मी से मौत होने की खबरें सामने आने लगी हैं.

