ֆ:
रमेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने सौरभ द्विवेदी से इंटरव्यू की तारीख तय करने के लिए संपर्क किया, तो द्विवेदी ने उनसे इस भारी-भरकम रकम की मांग की। रमेश कुमार का कहना है कि इस तरह की रकम की मांग करके सौरभ द्विवेदी और उनके सहयोगियों ने मीडिया की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न उठाया है।
§अमेरिका में रहने वाले उत्तर प्रदेश के निवासी और यूट्यूब चैनल ‘apnaamerica1’ के संचालक रमेश कुमार ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय मीडिया चैनल ‘The Lallantop’ के एडिटर सौरभ द्विवेदी ने उनसे सिर्फ तीन मिनट के इंटरव्यू के लिए साढ़े सात लाख रुपए की डिमांड की थी।

