ֆ:भारत समेत दुनिया भर के एयरपोर्ट्स पर काम रोकना पड़ गया है और विमानों को जमीन पर उतार लिया गया है। भारतीय एयरलाइंस पर इसका असर ऐसा रहा कि अभी तक 200 से ज्यादा उड़ानें उनकी ओर से रद्द की जा चुकी हैं। आम तौर पर घरेलू एयरलाइंस के विमानों से भरा रहने वाला भारत का आसमान आज खाली-खाली रहा और इसमें कुछ विदेशी विमान ही उड़ान भरते नजर आए।
यह दिक्कत विंडोज के लिए साइबर सिक्योरिटी उपलब्ध कराने वाली कंपनी ‘क्राउडस्ट्राइक’ की ओर से लाए गए एक सिक्योरिटी अपडेट की वजह से आ रही है। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इससे जुड़ी शिकायतों से पटे पड़े हैं। दुनियाभर में कई विंडोज 10 यूजर्स अपने कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
§माइक्रोसॉफ्ट की सर्विसेज में आई गड़बड़ी ने पिछले दिनों पूरी दुनिया की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। इसका सबसे ज्यादा असर एयरक्राफ्ट ऑपरेशंस पर पड़ा।

