प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों को जुलाई की शुरुआत से ही 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि जून बीत चुका है और जुलाई का पहला सप्ताह भी निकल गया है, लेकिन अभी तक किसानों के खातों में पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर यह किस्त कब आएगी?
कब आ सकती है 20वीं किस्त?
पिछले साल पीएम किसान योजना की किस्त 18 जून को ट्रांसफर कर दी गई थी। इस बार उम्मीद की जा रही थी कि जून में ही पैसा आ जाएगा, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
सूत्रों के अनुसार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 जुलाई को बिहार के मोतीहारी दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पीएम मोदी इस दौरे के दौरान ही 20वीं किस्त को हरी झंडी दिखा सकते हैं। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ई-केवाईसी है जरूरी, ये डॉक्यूमेंट रखें तैयार:
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक e-KYC नहीं कराया है, तो किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है। e-KYC कराने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट जरूरी हैं:
-
आधार कार्ड
-
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
-
बैंक अकाउंट डिटेल्स
ऐसे करें e-KYC ऑनलाइन:
-
सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
-
“Farmers Corner” सेक्शन में जाकर “e-KYC” पर क्लिक करें।
-
अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
-
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और सबमिट करें।
-
यदि सब कुछ सही रहा तो स्क्रीन पर “e-KYC Successful” का मैसेज आ जाएगा।
भले ही किस्त की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सभी संकेत इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि किसानों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। आपका e-KYC अपडेट है या नहीं, ये जरूर जांच लें, ताकि पैसा समय पर आपके खाते में पहुंच सके।

