ֆ:इनमें मध्य प्रदेश की 7,आंध्र प्रदेश की 4, बिहार की 3, छत्तीसगढ़ की 5, दिल्ली की 1, गुजरात की 4, हरियाणा की 2, जम्मू कश्मीर की 1 झारखंड की 4, कर्नाटक की 13, केरल की 1, महाराष्ट्र की 7 मणिपुर की 2, मेघालय की 1, ओडिशा की 11, पंजाब की 2, राजस्थान की 7, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 1, तमिलनाडु की 3, उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 4, पश्चिम बंगाल की 14 सरकारी यूनिवर्सिटी डिफाल्टर घोषित की गई है।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का कहना है कि इस लिस्ट में आई यूनिवर्सिटीज ने लोकपाल नियुक्त नहीं किया, जिसके चलते ये फैसला लिया गया।
मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल) को भी डिफाल्टर सूची में डाल दिया है।सभी सूची आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
§विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश की 157 यूनिवर्सिटीज़ को डिफॉल्टर घोषित किया। इनमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटी 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और दो डीम्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।

