ֆ:
चौकी पर ले आते समय आरोपी चोर ने सिपाही उपेंद्र कुमार को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी चोर ने सिपाही को तेज रफ्तार की बाइक के सामने धकेल दिया। चोर के धकेलने के बाद बाइक से टकराकर सिपाही का पैर हो गया फैक्चर। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोबारा दौड़ा कर चोर को पकड़ा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने चोर की पिटाई की। पकड़े गए चोर से बड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं सिपाही उपेंद्र कुमार के फैक्चर पैर का प्लास्टर कराया गया है और सिपाही का उपचार चल रहा है।
§ֆ:यह भी बता दें कि हरहुआ सब्जी मंडी में 1 महीने में करीब आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। चोरी के मामले को लेकर जहां ग्रामीण आक्रोशित थे, वहीं पुलिस भी चोर को पकड़ने के लिए प्रयासरत थी। फिलहाल इस घटना की इलाके में खूब चर्चा हो रही है।§
बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुरानी सब्जी मंडी में बाइक चोर को पकड़कर स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंपा

