֍:मल्टीबैरल रॉकल भी दिखेगा§ֆ:भारतीय सेना में करगिल युद्ध के वक्त पिनाका मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्च होना शुरू हुआ था. इसका कैलिबर 214एमएम है और 40 किलोमीटर की रेंज है. पिनाका के हर रॉकेट लॉन्चर में 12 रॉकेट होते हैं. पिनाका की एक बैटरी में 6 वीइकल यानी 72 रॉकेट होते हैं. एक बैटरी 44 सेकंड में 72 रॉकेट दाग सकती है. पिनाका रॉकेट की रेंज बढ़ाने पर काम चल रहा है. 75 किलोमीटर रेंज वाले पिनाका रॉकेट का परीक्षण हो चुका है और इसे भारतीय सेना में शामिल करने की तैयारी है. इसकी रेंज 90 किलोमीटर, 120 किलोमीटर और 300 किलोमीटर तक करने की भी प्लानिंग है. भारतीय सेना के पास अभी पिनाका की चार रेजिमेंट हैं. 6 और रेजिमेंट को मंजूरी मिल चुकी है.§֍:नए अवतार में होगा ग्रैड रॉकेट लॉन्चर§ֆ:गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सेना की ओर से नया ग्रैड देखने मिलेगा. ग्रैड मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर पहले रूसी वीइकल Ural-375 पर था. यह कैरियर पुराना हो गया है. भारतीय सेना ने इस वीइकल को बदल दिया है और इसकी जगह पर अशोक लीलैंड का ट्रक लगाया है. इसलिए कर्तव्य पथ पर जो ग्रैड BM-21 दिखाई देगी, उसका लॉन्चर तो पुराना ही है लेकिन कैरियर नया है.§गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में परेड आयोजित की जाती है. जिसमें भारतीय सेना की ओर से कई लाजवाब चीजों का प्रदर्शन भी होता है. इस बार भारतीय सेना के पास तीन तरह के मल्टी बैरल रॉकेट हैं- रुसी ग्रैड, स्मर्च और स्वदेशी पिनाका. परेड में कर्तव्य पथ पर पिनाका मल्टीलॉन्च रॉकेट सिस्टम और ग्रैड रॉकेट लॉन्चर दिखाई देगा। ग्रैड इस बार अपने नए अवतार में होगा.

