֍:दिल्ली में बिगड़ सकती है हवा§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को एयर क्वा.लिटी इंडेक्स् (AQI) 210 से 263 के बीच रहने के साथ हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ हो गई. पंजाब और हरियाणा, पराली जलाने के दो सबसे बड़े हॉटस्पॉट, इस साल पराली जलाने को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. इसको लेकर केंद्र सरकार ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों के प्रदूषण पर एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा. विशेष तौर पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में किसान निपटान के सबसे सस्ते और तेज़ माध्यम के रूप में फसल अवशेषों को जलाना पसंद करते हैं. §मानसून और खरीफ फसलों की कटाई के दौरान हरियाणा और पंजाब में पराली का आलम शुरु हो गया है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में पराली के कारण AQI में खराबी आने क पूरी संभावनाएं बन रही हैं. इसी के चलते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह राष्ट्री य राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से पराली जलाने के बारे में जवाब चाहता है. शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई होने की उम्मीद है. पिछले साल, शीर्ष अदालत ने कहा था कि पराली जलाने पर नियंत्रण किया जाना चाहिए. पंजाब में अमृतसर और हरियाणा में कुरुक्षेत्र और करनाल के पास फसल अवशेष जलाने की घटनाएं केंद्रित होने की संभावना है. नास, सेटेलाइट के VIIRS डेटा के अनुसार, पिछले सात दिनों में पराली जलाने की घटनाओं में तेजी आई है. पंजाब में, खरीफ की कटाई का मौसम आधिकारिक तौर पर 15 सितंबर से शुरू होता है और 30 नवंबर तक चलता है.

