֍:
पिछले 6 दिनों में इतनी घटनाएं
§ֆ:1. 29 अक्टूबर – 219
2. 30 अक्टूबर – 110
3. 31 अक्टूबर – 484
4. 1 नवंबर – 587
5. 2 नवंबर – 379
6. 3 नवंबर – 216
§ֆ:§֍:जानें पंजाब का AQI§ֆ:पंजाब में धान की कटाई के चलते पराली जलाने की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. कृषि विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस भी इसे लेकर निगरानी कर रहे हैं. इन घटनाओं और दिवाली पर पटाखे जलाए जाने से पंजाब में स्थािनीय प्रदूषण काफी बढ़ गया है. यहां कई राज्यों में AQI ‘खराब’ और ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है.§रबी सीजन शुरु होते ही खेतों में पराली जलाने की शिकायतें सामने आने लगी थी. न्यूरज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंजाब में इस सीजन पराली जलाने की घटनाएं 4 हजार के पार हो गईं हैं. बीते दिन यानी रविवार को यहां 216 घटनाएं दर्ज की गईं. वहीं, पराली के मामलों को लेकर 9 अफसरों के खिलाफ केस चलाने की प्रक्रिया शुरू क दी गई है. पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक, 15 सितंबर से 3 नवंबर तक राज्यज में कुल 4,132 पराली जलाने की घटनाएं हुई हैं. रविवार को 216 मामले सामने आए. वहीं फिरोजपुर में 26, मोगा और मानसा में 19-19 और तरनतारन में 18 खेतों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आईं.

