֍:करोड़ों की फंडिंग में इस कंपनी का नाम सबसे आगे §ֆ:लेकिन इस बीच एक कंपनी ऐसी भी है जिसका नाम करोड़ों की फंडिंग की लिस्ट में सबसे ऊपर है. दरअसल, चुनाव आयोग के द्वारा जारी किए गए एसबीआई इलेक्टोरल बॉन्ड डेटा के की मानें तो, फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स नामक कंपनी ने सबसे ज्यादा इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे हैं. यानी इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए विभिन्न पॉलिटिकल पार्टियों को चुनावी चंदा देने में यही कंपनी सबसे आगे रही है. इस कंपनी के काम की बात की जाए तो यह कंपनी मुख्य रूप से लॉटरी के सेक्टर में बिजनेस करती है.
§֍:
लॉटरी किंग के नाम से मशहूर
§ֆ:फ्यूचर गेमिंग एंड होटल्स के फाउंडर का नाम सैंटियागो मार्टिन है, जिसे भारत का लॉटरी किंग भी कहा जाता है. यह कंपनी अभी देश के एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में ऑपरेट कर रही है, जहां लॉटरी कानूनी तौर पर वैध है. फ्यूचर गेमिंग का कारोबार मुख्य रूप से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर भारत में फैला हुआ है. दक्षिण भारत में कंपनी मार्टिन कर्नाटक नामक सब्सिडियरी के माध्यम से काम करती है, जबकि पूर्वोत्तर भारत में मार्टिन सिक्किम लॉटरी सब्सिडियरी के जरिए परिचालन करती है.
§֍:जानें किन राज्यों में चलता है काम§ֆ:कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वह अभी देश के 13 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, पंजाब, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में काम कर रही है. उसके पास 1000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. कंपनी नागालैंड और सिक्किम में डियर लॉटरी की अकेली डिस्ट्रिब्यूटर है.
§֍:13 साल की उम्र में शुरू किया काम§ֆ:फ्यूचर गेमिंग की वेबसाइट के अनुसार, फाउंडर मार्टिन ने महज 13 साल की उम्र में लॉटरी का काम शुरू कर दिया था. छोटी उम्र में ही उसने काम शुरू कर पूरे देश में लॉटरी बेचने और खरीदने वालों का बड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया था. वेबसाइट के अनुसार, वह एक समय म्यामां में मजदूरी का काम करता था. बाद में उसने लॉटरी के बिजनेस में अपना नाम बनाया.
§֍:इतना फैल चुका है बिजनेस§ֆ:हालांकि अभी सैंटियागो मार्टिन का कारोबारी साम्राज्य काफी विशाल हो चुका है, जिसमें लॉटरी के अलावा रियल एस्टेट से लेकर एजुकेशन जैसे सेक्टर शामिल हैं. अलग-अलग रिपोर्ट्स की मानें तो, कोयम्बटूर स्थित मार्टिन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, टेलीविजन म्यूजिक चैनल एसएस म्यूजिक, एमएंडसी प्रॉपर्टी डेवलपमेंट, मार्टिन नंदवनम अपार्टमेंट, लीमा रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड आदि भी मार्टिन के बिजनेस बताए जाते हैं.
§भारत में लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में एसबीआई की ओर से चुनाव आयोग को इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा शेयर किया गया है. अब चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस डेटा को सार्वजनिक कर दिया है. जिसके बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. इन आकड़ों के सामने आने के बाद कई बातें लोगों को हैरान कर रही है. इस डेटा में कई बड़ी नामचीन कंपनियों का नाम शामिल हैं. जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बीजेपी को कारोड़ों की फंडिंग की है.

