֍:गुजरात में बरसेंगे बादल§ֆ:मौसम विभाग ने गुजरात की स्थिति को देखते हुए अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें बताया गया कि राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के चलते राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बारिश की संभावना वाले जिलों में वडोदरा, भरूच, आणंद, नर्मदा, पंचमहल, दाहोद, छोटा उदयपुर, गांधीनगर, अरावली, अहमदाबाद और जामनगर शामिल है.§֍:दिल्ली में होगी बारिश§ֆ:दिल्ली में होगी बारिश§बारिश का सिलसिला सितंबर के महीने में भी जारी है. इसको लेकर कई राज्यों के लिए अलर्ट भी जारी किए गए हैं. मौसम विभाग की माने तो आईएमडी ने मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, तेलंगाना के अलावा पूर्वी भारत के राज्य असम और मेघायल में आज भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने गुजरात में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है.

