• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

22 फरवरी से 26 दिवसीय प्रदर्शनी में पवित्र अवशेषों को भारत से थाईलैंड भेजा जाएगा

Fiza by Fiza
February 21, 2024
in समाचार
0
22 फरवरी से 26 दिवसीय प्रदर्शनी में पवित्र अवशेषों को भारत से थाईलैंड भेजा जाएगा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:भारत से थाईलैंड तक इन पवित्र अवशेषों की यात्रा 22 फरवरी 2024 को शुरू होगी। इन अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विमान में राजकीय अतिथि के रूप में भेजा जाएगा और ये 22 फरवरी को दोपहर थाईलैंड पहुंचेंगे। थाइलैंड पहुंचने के बाद, अवशेषों का एक भव्य समारोह में स्वागत किया जाएगा और उन्हें बैंकॉक में राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखा जाएगा और बाद में इन्हें 23 फरवरी को बैंकॉक में सनम लुआंग मंडप के एक भव्य मंडपम में स्थापित किया जाएगा। लोग माखा बुचा दिवस से इन अवशेषों पर अपनी श्रद्धा अर्पित कर सकते हैं। भारत में बौद्ध स्थलों की प्रदर्शनियां और शिक्षाविदों द्वारा अवशेषों के बारे में जानकारी भी विभिन्न स्थानों पर अवशेषों की यात्रा के दौरान आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी यात्रा कार्यक्रम में थाईलैंड के कई स्थानों का दौरा शामिल है, जिससे भक्तों और जिज्ञासु लोगों को समान रूप से इन श्रद्धेय अवशेषों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अनुमति प्राप्त होगी।


§ֆ:सनम लुआंग मंडप, बैंकॉक: 22 फरवरी 2024 से 03 मार्च 2024 (11 दिन) । हो कुम लुआंग, रॉयल राजप्रुइक, चियांग माई: 04 मार्च 2024 से 08 मार्च 2024 (5 दिन) । वाट महा वानाराम, उबोन रत्चाथानी: 09 मार्च 2024 से 13 मार्च 2024 (5 दिन) । वाट महाथाट, ओलुक, क्राबी: 14 मार्च 2024 से 18 मार्च 2024 (5 दिन) । इस पवित्र यात्रा की समाप्ति 19 मार्च 2024 को होगी, जिसके बाद अवशेषों को उनके संबंधित स्थलों में वापस भेज दिया जाएगा और यह थाईलैंड में एक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक रूप से समृद्ध प्रदर्शनी का समापन होगा।


§एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटना में, भगवान बुद्ध के अवशेष, उनके सम्मानित शिष्यों, अरिहंत सारिपुत्त और अरिहंत मोदगलायन के अवशेष थाईलैंड की दिव्य यात्रा शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस अभूतपूर्व प्रदर्शनी में पहली बार भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय के सचिव, श्री गोविंद मोहन ने कहा कि बिहार के माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 22 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत से पवित्र अवशेषों को लेकर 26 दिवसीय प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए थाईलैंड जाएंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में कुशीनगर, औरंगाबाद, लद्दाख के पूज्य भिक्षु, संस्कृति मंत्रालय, मध्य प्रदेश सरकार के अधिकारी, राष्ट्रीय संग्रहालय के क्यूरेटर, कलाकार और विद्वान शामिल हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश मंत्रालय, थाईलैंड में भारतीय दूतावास, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ, राष्ट्रीय संग्रहालय, मध्य प्रदेश सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। श्री गोविंद मोहन ने कहा कि यह आयोजन भारत-थाईलैंड संबंधों में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा और इसके माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। श्री मोहन ने विस्तार से कहा कि इस सम्मानित संग्रह का केंद्रबिंदु पिपरहवा अवशेष है, जो एए के रूप में वर्गीकृत एक श्रद्धेय कलाकृति है, जिसे राष्ट्रीय संग्रहालय में संरक्षित किया गया है। राष्ट्रीय संग्रहालय में सुरक्षित रखे हुए 20 बहुमूल्य सामग्रियों में से चार को इस महत्वपूर्ण अवसर पर थाईलैंड भेजा जाएगा। इसके अलावा, वर्तमान में सांची में स्थित अरिहंत सारिपुत्र और अरिहंत मोदगलायन के पवित्र अवशेषों को थाईलैंड की यात्रा के लिए दिल्ली लाया गया है, जिससे यह पवित्र अभियान और ज्यादा अलंकृत हो गया है।

Previous Post

एपीडा ने ताजा उपज के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए समुद्री प्रोटोकॉल विकसित किया

Next Post

न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा

Next Post
न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा

न्यूजीलैंड की रॉयल नेवी के नौसेना प्रमुख आरएडीएम डेविड प्रॉक्टर का भारत दौरा

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.