֍:सोने ने पार किया 1 लाख का स्तर §ֆ:अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको जेब में मोटी रकम लेकर सर्राफा की दुकान पर जाना होगा, क्योंकि गोल्ड अब लखटकिया हो गया है. मंगलवार को घरेलू मार्केट में 3 फीसदी जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ सोने की कीमत 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल गई. वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ये 3475 डॉलर प्रति औंस तक जा पहुंची, जो इसका अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है. एक्सपर्ट्स इसके 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जता रहे हैं. MCX की बात करें, तो 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने का भाव अचानक 1700 रुपये से ज्यादा उछलकर 99,178 रुपये के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा था.
§सोने की कीमतों (Gold Rate) ने मंगलवार को इतिहास रचते हुए 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा पार कर लिया. जहां एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने पर गोल्ड रेट में जोरदार उछाल आया और ये 99000 रुपये के पार निकल गया, तो घरेलू मार्केट में जीएसटी और मेकिंग चार्ज के साथ 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख रुपये को पार कर गया. Gold Price में आए इस जोरदार उछाल के पीछे के कारणों की बात करें, तो कई हैं, जिनमें सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से छिड़ी ट्रेड वॉर की टेंशन है.

