֍:कृषि मंत्री ने दिया बयान§ֆ:कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर मंडी में सुचारू ढंग से उपजों की खरीद की जा रही है. इस काम में कोई परेशानी न हो और किसानों की उपज समय पर और एमएसपी पर खरीदी जाए, इसके लिए कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. हाल ही में हरियाणा सरकार ने बताया कि धान और बाजरा की फसलों की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है. किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है. अब तक धान और बाजरा किसानों को 6,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. सरकार के मुताबिक,अब तक अलग-अलग मंडियों में 41,07,115 मीट्रिक टन धान और 4,09,412 मीट्रिक टन बाजरा की आवक हो चुकी है.§֍:धीमी गति के कारण प्रदर्शन जारी§ֆ:हरियाणा और पंजाब में धान खरीद का मुद्दा गंभीर हो गया है. किसानों का आरोप है कि सरकारी एजेंसियां धान की खरीद बहुत धीमी गति से कर रही हैं. इससे किसान मजबूर होकर अपनी उपज को प्राइवेट व्यापारियों को बेच रहे हैं. विरोध का मुद्दा पंजाब में ज्यादा है जहां किसान संगठन पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. किसान इन सभी मुद्दों पर हरियाणा और पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.§हरियाणा के यमुनानगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने राज्य के कृषि मंत्री शुक्रवार को पहुंचे. इस दौरान उन्होंने किसानों को उनकी उपज सरकार द्वारा खरीदे जाने का भरोसा दिया है. यह खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी. इसको लेकर राज्य क-षि मंत्री ने कहा कि प्रदेश की हर मंडियों में कृषि अधिकारियों को समय पर उपजों की खरीद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. एक प्रोग्राम में बोलते हुए कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि बिना किसी रोकटोक और व्यवधान के यमुनानगर का विकास जारी रहेगा. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिले का ऑल राउंड विकास उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

