֍:कृषि मंत्री ने कही ये बात§ֆ:कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रकार के अनुदान और प्रोत्साहन राशि देती है. किसान को कच्चे माल के भंडारण/प्रसंस्करण के लिए 4 ड्रम की खरीद के लिए प्रति किसान 3,000 रुपये दिए जाते हैं. इसी प्रकार, 2 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को एक देसी गाय की खरीद पर 25000 रुपये की सब्सिडी दी जाती थी जो अब वर्ष 2025 से यह सब्सिडी बढ़ाकर 30000 रुपये (1 एकड़) कर दी गई है. §֍:पैकेजिंग/ब्रांडिंग के लिए लाभ§ֆ:प्राकृतिक रूप से उत्पादित उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए प्रति किसान 20,000 रुपये (गतिविधि के आधार पर 25 किसान) का प्रावधान है. इस योजना के तहत साल 2022 से अब तक कुल 14.77 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिसमें 492 देसी गायों की खरीद के लिए 1.23 करोड़ रुपये और 2500 किसानों को ड्रम खरीदने के लिए 75 लाख रुपये शामिल हैं.§हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती योजना के पहले चरण में किसानों और अधिकारियों के लिए जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम पर ध्यान केंद्रित कर रही है. राज्य सरकार किसानों को उनके प्राकृतिक रूप से उत्पादित उत्पादों की बेहतर कीमत दिलाने में मदद करने के लिए हैफेड और हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज कोर्पोरशन (HAIC) को कृषि उपज संगठनों/प्राकृतिक कृषि समूहों के साथ जोड़ेगी.

