֍:कितनी है मशरूम की मांग§ֆ:मार्केट में मशरूम की कई किस्में देखने को मिल जाती हैं, जिनको खासकर शाकाहारी लोग बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में कुछ राज्यों में किसान इसकी खेती कर रहे हैं. क्योंकि इसकी डिमांड देश-विदेशों तक है. भारत के भी लगभग हर होटल में मशरूम जरूर मिल जाता है. ऐसे में किसानों को मशरूम की खेती करने से मुनाफा होने वाला है. साथ ही बिहार सरकार की ओर से 90 फीसदी तक की अगर सब्सिडी मिल जाए तो सोने पे सुहागा है. §֍:ऐसे मिलेगी सब्सिडी§ֆ:सरकार द्वारा चलाई जा रही बिहार मशरूम किट योजना के अनुसार एक मशरूम किट की कीमत 60 रुपये तय की है. एक आवेदक को न्यूनतम 25 और अधिकतम 100 उत्पादन किट मिल सकेंगे. मशरूम की एक किट का वजन 5 किलोग्राम होगा. इस योजना की खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल बिना जमीन वाले किसान उठा सकते हैं. इसके लिए आवेदक को अधिकृत संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा.§֍:ऐसे करें आवेदन§ֆ:योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए आवेदक को बिहार सरकार के उद्यान विभाग की विभागीय वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाना होगा. यहां किसानों को मशरूम संबंधित योजना पर क्लिक करना होगा. बाद में आवेदक को मशरूम किट वितरण पर क्लिक करना होगा. आवेदक किसान के पास कृषि विभाग से पहले से प्राप्त डीबीटी नंबर होना चाहिए. आवेदन पत्र के साथ मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र, किसान पंजीकरण, पासपोर्ट साइज फोटो आदि आवश्यक दस्तावेज अटैच किए जाएंगे. §भारत के कृषि क्षेत्र में अनेक फसलों को उगाया जाता है. मगर इन फसलों में से किसानों द्वारा कम उगाई जा रही फसलों के लिए सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलते रहता है. इससे किसान को कम लागत में अच्छी फसल मिल जाती है. साथ ही फसल का अच्छा दाम भी मिल जाता है. ऐसे में अब सरकार मशरूम की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है. इसके लिए सरकार की ओर से किसानों को 90 फीसद0 तक की सब्सिडजी भी दी जा रही है.

