֍:§ֆ:हाल ही में सीएम भजनलाल ने अजमेर में आयोजित किसान सम्मेलन में कई योजनाओं की शुरुआत की है. जिसमे 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स, 1000 नए डेयरी बूथ को आवंटन पत्र, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत 20 हजार गोपालकों को एक लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करना शामिल है. §֍:बढ़ाई गई पशु मेलों की संख्या§ֆ:राजस्थान के पशुपालन विभाग की ओर से बताया गया कि मौजूदा समय में सात जिलों में 10 पशु मेलों का आयोजन प्रति वर्ष किया जा रहा है. इनकी कम संख्या के चलते दूर-दराज के किसानों को मेलों में आने में परेशानी होती हैं. ऐसे में पहले वित्तीय वर्ष में उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, झुंझुनू, चुरू, जैसलमेर, राजसमन्द, पाली, सिरोही, जयपुर और जालौर समेत 11 जिलों में पशु मेले आयोजन का ऐलान किया गया है. साथ ही इसके लिए प्रशासनिक और वित्तीय अनुमति भी जारी कर दी गई है.§֍:खुलेंगे मिल्क कलेक्शन पार्लर§ֆ:सम्मेलन के दौरान सरकार ने ये भी बड़ा ऐलान किया है कि राज्य में एक हजार नए मिल्क कलेक्शन पॉर्लर खुलेंगे. 100 गौशालाओं को गौकाष्ठ मशीन वितरित की जाएंगी. प्रदेश के तीन लाख 25 हजार पशुपालकों को पांच रुपये प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी गई है. पशुपालन, डेयरी, मछली पालन से जुड़ी गतिविधियों के लिए अब तक 3.82 लाख पशुपालकों को पशुपालन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं.§देशभर में ड्यरी सेक्टर को बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार नई योजनाओं के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित कर रही हैं. ऐसे में राज्स्थान सरकार ने अपने बजट को पेश करने के साथ पशुपालन और डेयरी के लिए बड़ी रकम दी है. वहीं, इसमें नई योजनाओं को जारी करने के साथ पुरानी योजनाओं को और बड़ा किया गया है. इसमे कृत्रिम गर्भाधान और नस्ल सुधार आदि शामिल है. वहीं डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए भी मदद दी जा रही है. केन्द्र सरकार की राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना का फायदा भी राज्य के पशुपालकों को दिलाया जा रहा है. इसी के चलते डेयरी और पशुपालन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

