֍:सूर्य ग्रहण की अवधि (Surya Grahan 2025 Timings) §ֆ:साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या के दिन 29 मार्च यानी आज लगने जा रहा है. भारतीय समयानुसार, यह सूर्य ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगा. सूर्य ग्रहण का मध्य समय दोपहर 4 बजकर 17 मिनट पर होगा. इस सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 53 मिनट की रहने वाली है. हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा.§Surya Grahan 2025: आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में लगेगा. ये सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. साथ ही आज शनि देव भी मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. शनि मीन राशि में जून 2027 तक विद्यमान रहेंगे. संयोगवश इसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन शनि गोचर का संयोग करीब 100 वर्ष बाद बन रहा है. नौ ग्रहों में शनि की चाल सबसे धीमी है. शनि का राशि परिवर्तन करीब ढाई वर्ष में एक बार होता है. यह एक बड़ा परिवर्तन है, जिसका देश-दुनिया पर असर देखने को मिलेगा.

