ֆ:§֍:लखनऊ में तैयार हुआ डिजाइन§۩:Uploads/NewsImages/29-11-2024/4txTDZCeOAm8bSjVRoIO.jpg|§۩:Uploads/NewsImages/29-11-2024/z0yMfpy2VRLV9rs8HAr9.jpg|§ֆ:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का डिजाइन लखनऊ के ‘अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन-RDSO'(Research, Design and Standard Organization) ने तैयार किया है. इस ट्रेन में 8 पैसेंजर कोच होंगे यानी 2638 यात्री एक बार में हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा कर पाएंगे. इसकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. यात्री कोच के अलावा 2 कोच हाइड्रोजन सिलेंडर के लिए भी होंगे. चेन्नई के इंटेग्रल कोच फैक्ट्री (ICF Chennai) में इसके इंटीग्रेशन का काम चल रहा है. इससे पहले हाइड्रोजन फ्यूल तकनीक पर दुनिया में जर्मनी, चीन जैसे देश काम कर चुके हैं. लेकिन इसे बड़े पैमाने पर कहीं भी ये प्रयोग सफल नहीं रहा है. RDSO अधिकारियों की जानकारी के अनुसार, अभी सिर्फ़ जर्मनी में ही हाइड्रोजन ट्रेन दो बोगियों के साथ चल रही है. RDSO के डायरेक्टर जेनरल उदय बोरवनकर ने इसके बारे में जानकारी दी.§֍:जर्मनी में चली पहली हाइड्रोजन ट्रेन§ֆ:दुनिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जर्मनी की कोराडिया आईलिंट हाइड्रोजन ईंधन सेल द्वारा संचालित की गई. ये ट्रेन कम शोर करती है और इससे निकास के रूप में केवल भाप और संघनित पानी निकलता है. ये ट्रेन 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 1000 किमी एक ही बार में दौड़ सकती है. जर्मनी में साल 2018 से इसका परीक्षण किया जा रहा है.§֍:चीन में दौड़ी एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन§ֆ:हाल ही में चीन द्वारा अर्बन रेलवे के लिए एशिया की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे सिंगल टैंक पर 600 किमी की रेंज मिलती है, जिसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है.§भारतीय रेलवे कुछ सालों से प्रगति की ओर बढ़ती नजर आ रही है. यह प्रगति देश में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आने बाद से शुरु हुई. जिसके बाद अब स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की प्लानिंग भी चल रही है. इसी बीच भारतीय रेलवे की ओर से एक और नई ट्रेन का डिजाइन सामने आया है, जो कि हाइड्रोजन फ्यूल पर चलेगी. यह ट्रेन देश की पहली हाइड्रोजन पावर ट्रेन होगी. जानकारी के अनुसार इसका संचालन 2025 यानि अगले साल के शुरुआती महीनों में होने की संभावना है.

