֍:ऐसा रहा कलेक्शन§ֆ:’औरों में कहां दम था’ फिल्मे में एक्टर तब्बू और अजय देवगन की साथ जोड़ी देखी जा रही है. बता दें कि ये दोनों एक्टर्स की दसवीं फिल्म है. पहेल रिपोर्ट में सामने आया था कि ये फिल्म की अच्छी शुरुआत होगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ. शुक्रवार को इस फिल्म ने महज 2 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर की है. इससे पहले अजय देवगन की फिल्म ‘ऑल द बेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी कम कमाई की थी. 2009 में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 1.82 करोड़ रुपये कमाए थे. अजय देवगन की बाकी फिल्मों में ये फिल्म सबसे कम कलेक्शन पर नजर आ रही है. §֍:सरफिरा से पीछे हुई ‘औरों में कहां दम था’§ֆ:’औरों में कहां दम था’ फिल्म से एक महीने पहले ही अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ फिल्म रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने भी काफी कम कमाई की और दर्शकों को कुछ खास पसंद भी नहीं आई. ऐसे में ‘सरफिरा’ ने 2.4 करोड़ रुपये की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी. वहीं, ‘औरों में कहां दम था’ को उसकी ओरिजिनल रिलीज डेट से पोस्टपोन करने के बाद 2 अगस्त को रिलीज किया गया है. इसे पहले 5 जुलाई को रिलीज होना था. §हाल ही में एक्टर अजय देवगन और तब्बू की साथ में आई फिल्म “औरों में कहां दम था” को लेकर खास चर्चा नहीं चल रही है. सिनेमाघरों में इस फिल्म ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है. जिसके चलते इस शुक्रवार को फिल्म ने धीमी शुरुआत की. इस फिल्म के प्रोमोशन के लिए तब्बू ने काफी मेहनत की लेकिन अभी तक कोई फल नजर नहीं आया. दर्शकों ने भी इस फिल्म को ज्यादा प्यार नहीं दिया है.

