नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। पहले जहां फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपये बताया गया था, अब इसकी लागत 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बनने जा रही है।
ग्लोबल स्केल पर होगी रिलीज
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, ‘रामायणम्’ को ग्लोबल लेवल पर तैयार किया जा रहा है, जिसमें इंटरनेशनल क्वालिटी के VFX, स्पेशल इफेक्ट्स और AI तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। VFX का काम 8 बार ऑस्कर जीत चुके स्टूडियो DNEG द्वारा किया जा रहा है, जबकि प्रोडक्शन में यश की Monster Mind Creations भी शामिल है।
AI-डब टेक्नोलॉजी से लैस होगी फिल्म
इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है इसकी AI आधारित डबिंग तकनीक, जिसके ज़रिए यह फिल्म भारतीय दर्शकों को सभी क्षेत्रीय भाषाओं में बेहद नैचुरल अनुभव देगी। माना जा रहा है कि ‘रामायणम्’ भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म होगी, जिसमें AI डबिंग को इस स्केल पर इस्तेमाल किया जाएगा।
स्टारकास्ट की बात करें तो:

- राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर
- सीता के रोल में होंगी साई पल्लवी
- रावण की भूमिका निभाएंगे यश
- लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे रवि दुबे
- हनुमान के रूप में दिखेंगे सनी देओल
- रामायणम् पार्ट 1 — दिवाली 2026
- रामायणम् पार्ट 2 — दिवाली 2027