• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home कृषि समाचार

इस मशीन से सूख जाएगी सारी फसल! UP सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

Fiza by Fiza
August 28, 2024
in कृषि समाचार
0
इस मशीन से सूख जाएगी सारी फसल! UP सरकार दे रही बंपर सब्सिडी, जल्द करें आवेदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:कृषि यंत्र पर मिल रही सब्सिडी§ֆ:किसानों को सस्ती दरों पर कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी सरकार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना चला रही है. इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर सब्सिडी का लाभ प्रदान किया जाता है. कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत किसानों को रोटावेटर, कल्टीवेटर, रीपर, थ्रेशर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर आदि कृषि उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं. इस योजना के तहत राज्य सरकार ड्रायर मशीन यानी फसल सुखाने वाली मशीन पर 12 लाख रुपये तक की सब्सिडी दे रही है. ड्रायर मशीन की कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है. ऐसे में राज्य के किसानों को यह मशीन मात्र 3 लाख रुपये में मिल सकती है.

§֍:क्या है इस मशीन की खासियत§ֆ:जब अनाज की कटाई होती है तो उसमें 17 से 40 फीसदी नमी हो सकती है. जबकि फसल बेचने के लिए नमी की मात्रा 13 से 14 फीसदी के बीच रखी गई है. इससे ज्यादा नमी वाली फसल नहीं खरीदी जाती, क्योंकि नमी की वजह से उसमें फंगस विकसित हो सकता है. ऐसे में ड्रायर से अनाज में निर्धारित नमी की मात्रा को बनाए रखा जा सकता है. यूपी सरकार राज्य के किसानों को मक्का की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है. ऐसे में यहां के किसानों को मक्का में सुरक्षित नमी का स्तर बनाए रखने के लिए ड्रायर मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है.

§֍:योजना के लिए पात्रता§ֆ:उत्तर प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ केवल राज्य के किसानों को ही मिलेगा, अन्य राज्यों के किसान इसका लाभ नहीं उठा सकते हैं. योजना के तहत पात्रता इस प्रकार है.
• किसान यूपी का मूल निवासी होना चाहिए.
• पिछड़े वर्ग के किसान इस योजना में आवेदन कर सकते हैं.
• आवेदन करने वाले किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.

§֍:योजना के लिए जरूरी दस्तावेज§ֆ:कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की तर्ज पर यूपी में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत राज्य के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ दिया जाता है. कृषि यंत्रीकरण योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं.
• आवेदक किसान का आधार कार्ड
• किसान का पैन कार्ड
• किसान का आय प्रमाण पत्र
• आवेदक किसान का निवास प्रमाण पत्र
• किसान का जाति प्रमाण पत्र
• आधार से जुड़ा बैंक खाता
• आवेदक की दो पासपोर्ट साइज फोटो
• आवेदक का मोबाइल नंबर
• आवेदक की ईमेल आईडी आदि

§֍:जानें कैसे करें आवेदन§ֆ:अगर आप यूपी के किसान हैं तो आप कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत ड्रायर मशीन और पॉपकॉर्न मशीन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://agriculture.up.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने जिले के कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं.

§खरीफ सीजन में बारिश की वजह से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. समय पर धूप और बारिश न होने की वजह से न सिर्फ फसलें बर्बाद होती हैं बल्कि किसानों को आर्थिक नुकसान भी होता है. वहीं दूसरी तरफ किसानों की फसलें सूख नहीं पाती हैं, जिससे फसलें बर्बाद भी हो जाती हैं. ऐसे में किसानों की इस परेशानी को कम करने और किसानों को सस्ते दामों पर फसल सुखाने की मशीन मुहैया कराने के लिए यूपी सरकार सब्सिडी की सुविधा दे रही है. जिसकी मदद से किसान सस्ती कीमतों पर फसल सुखाने वाली ड्रायर मशीन खरीद सकते हैं. क्या है सरकार की ये योजना और किसान कैसे कर सकते हैं आवेदन आइए जानते हैं.

Previous Post

मिल्क प्रोडक्ट अब A1 और A2 लेबल के साथ होंगे उपलब्ध, FSSAI ने जारी की एडवाइजरी

Next Post

बिहार सरकार पान की खेती पर दे रही सब्सिडी, इन जिलों में लागू हुई योजना

Next Post
बिहार सरकार पान की खेती पर दे रही सब्सिडी, इन जिलों में लागू हुई योजना

बिहार सरकार पान की खेती पर दे रही सब्सिडी, इन जिलों में लागू हुई योजना

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.