ֆ:शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 19 जून, 2024 को यूजीसी को परीक्षा के संबंध में होम मिनिस्ट्री के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से कुछ इनपुट प्राप्त हुए. इन इनपुट से संकेत मिला कि परीक्षा की अखंडता से समझौता किया गया है.
बयान के अनुसार परीक्षा प्रक्रिया की उच्चतम स्तर की पारदर्शिता और पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द कर दी जाए. एक नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जानकारी अलग से साझा की जाएगी.
§विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-नेट की परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा रद्द कर दी है और सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 18 जून, 2024 को देश के विभिन्न शहरों में दो पालियों में यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित की थी.उस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे थे. धांधली के आरोप के बाद शिक्षा मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला लिया है.

