मॉनसून का मौसम किसानों के लिए जहां फसलों की बढ़त का समय होता है, वहीं इस दौरान फसलों को कीटों से बचाना भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। कीटनाशकों का सही चुनाव और उनका प्रभावी उपयोग ही फसलों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी विषय पर गहन जानकारी प्राप्त करने के लिए फसल क्रांति की पत्रकार फिज़ा काज़मी ने अबंर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिडेट के चेयरमैन सुनील गुप्ता और कंपनी के फाइनेंस कंट्रोलर मुकुल गुप्ता से विशेष बातचीत की। इस इंटरव्यू में उन्होंने फसल सुरक्षा के लिए बाजार में उपलब्ध नवीनतम उत्पादों, कीट प्रबंधन के तरीकों और किसानों को दी जाने वाली सहायता के बारे में विस्तार से चर्चा की। पेश है इस बातचीत के प्रमुख अंश…
- अंबर क्रॉप साइंस की शुरुआत और विकास यात्रा कैसी रही?
अंबर क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड (Amber Crops) की स्थापना 2008 में हरियाणा के सोनीपत में की गई थी। हमने पेस्टिसाइड्स के 5 उत्पादों के साथ छोटी शुरुआत की थी। आज हमारे पास 300+ रजिस्ट्रेशन और 100 से अधिक उत्पादों की पोर्टफोलियो है, जो किसानों की विविध आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। यह सफलता हमारे टीम के समर्पण और किसानों के विश्वास का परिणाम है।
- अंबर क्रॉप के प्रमुख उत्पाद कौन-से हैं?
हमारे पास हर्बिसाइड्स, फंगिसाइड्स, इंसेक्टिसाइड्स, पेस्टिसाइड्स और PGRs (प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर्स) की पूरी श्रृंखला है। कुछ प्रमुख ब्रांड्स जिसमें हर्बिसाइड्स में पटिला क्लोर, ई-डब्लू उजला, इंसेक्टिसाइड्स में अभेद सुपर, कारा जीआर, फंगिसाइड्स में टॉम, काईकैन, जैक्सन ऑर्गेनिक उत्पाद में गोची, माइको राजा, टेरी समेत अन्य उत्पाद शामिल हैं। बता दें हमारे 50% उत्पाद ट्रेड मार्क रजिस्टर हैं, जो गुणवत्ता और विश्वसनीयता का प्रतीक हैं।
- अंबर क्रॉप के उत्पाद किन राज्यों में उपलब्ध हैं?
हम मुख्य रूप से उत्तर भारत में सक्रिय हैं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड शामिल हैं। हमारा 800+ डीलर नेटवर्क और 40,000+ किसानों का डेटाबेस है। साथ ही, हम मृदा परीक्षण, किसान गोष्ठियों और फील्ड एक्टिविटीज़ के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हैं।
- बायोपेस्टिसाइड्स और ऑर्गेनिक फार्मिंग में अंबर क्रॉप की क्या भूमिका है?
हम टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए ऑर्गेनिक मैन्योर (गोची), बायोफर्टिलाइजर्स (रोजी, मनित, जेडेन 16) और माइकोराइजा-आधारित उत्पाद पेश करते हैं। सरकार द्वारा बायोपेस्टिसाइड्स को प्रोत्साहित किए जाने के साथ, हम जल्द ही इस क्षेत्र में नए उत्पाद लॉन्च करेंगे।
- फसल क्रांति के माध्यम से किसानों को क्या संदेश देना चाहेंगे?
फसल क्रांति किसानों और कंपनी के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। हमारा संदेश स्पष्ट है: “किसी भी उत्पाद का उपयोग करने से पहले उसकी सही मात्रा और उपयोग-विधि जानें।” हम किसान मेलों, चौपालों और ट्रेनिंग्स के जरिए इस जागरूकता को बढ़ा रहे हैं।

