֍:सोमवार को जारी हुई मतदाता सूची§ֆ:चुनाव आयोग की ओर से सोमवार 6 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की गई. इसमें कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 पुरुष मतदाता रजिस्टर्ड हैं. वहीं, 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं.§֍:केजरीवाल नई दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव§ֆ:पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार भी नई दिल्ली से चुनाव लड़ने वाले हैं. इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस के संदीप दीक्षित और बीजेपी प्रवेश वर्मा से है. केजरीवाल ने हमेशा इस सीट से चुनाव लड़ा है.§֍:सीएम आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव§ֆ:नई दिल्ली सीट को सबसे महत्वपूर्ण और वीआईपी सीट माना जाता है. इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने प्रमुख नेताओं को उम्मीदवार के तौर पर उतारती है. वहीं, राज्य की सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रहीं हैं. उनके सामने कांग्रेस से अलका लांबा और बीजेपी से पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी हैं.§दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों को लेकर आज यानि 7 जनवरी को ऐलान होगा. सूत्रों के मुताबिक एक ही चरण में चुनाव होने की उम्मीद है. चुनाव आयोग की योजना के अनुसार फरवरी के दूसरे हफ्ते में मतदान संपन्न कराया जा सकता है. साथ ही 17 फरवरी तक नतीजे भी घोषित होने की संभावना है. इसको लेकर आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी. इसमें चुनाव प्रक्रिया के साथ कई पहलुओं को लेकर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

