֍:क्या है पीएम किसान सम्मान निधी?§ֆ:पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को साल में 6 हजार रुपये की वित्तय मदद की जाती है. ऐसे में पीएम मोदी ने बनारस में आखिरी किस्त जारी की थी. उस समय 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 20 हजार करोड़ रुपये की रकम भेजी गई थी. इसी के साथ पीएम कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षित 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों को पैरा एक्सटेंशन वर्कर के रूप में काम करने के लिए प्रमाण पत्र जारी किए थे. §֍:इस तारीख को जारी की जाएगी किस्त§ֆ:पीएम किसान सम्मान निधि योजना से अभी तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक रकम भेजी जा चुकी है. अब 18वीं किस्त का किसान इंतजार कर रहे हैं. अनुमान लगाए जा रहे हैं कि दीवाली से पहले पीएम मोदी 18वीं किस्त का पैसा दे सकते हैं. 29 अक्तूबर को दीवाली है. ऐसे में अनुमान है कि 20 अक्तूबर के आसपास 18वीं किस्त का पैसा जारी किया जा सकता है. §֍:ऐसे करें ईकेवाईसी§ֆ:पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं क्सित के लिए लाभार्थियों को ई-केवाईसी अपडेट कराना होगी.
1. pmkisan.nic.in पर जाएं
2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ सेक्शन में ‘eKYC’ पर क्लिक करें
3. ‘ओटीपी आधारित ईकेवाईसी’ का विकल्प चुनकर आधार नंबर दर्ज करें.
4. अब सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें
5. आधार-लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
6. मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करें.
7. डिटेल्स को वेरीफाई कर दें.
§पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी होने वाली है. बता दें कि 17वीं किस्त के रूप में जून में पीएम मोदी ने बनारस से किसानों के खाते में पैसे भेजे थे. इस बार 18वीं किस्त के लिए लाभार्थियों को अपनी केवाईसी डिटेल्स कंप्लीट करने को कहा गया है. केवाईसी डिटेल्स अपडेट न होने पर किस्त में हिस्सा न मिलने की संभावना है.

