֍:सीएम शिंदे ने दी प्रतीक्रिया§ֆ:महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाई जा रही मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना और सोलर पावर पंप स्कीम के तहत दिन में बिजजली की आपूर्ती की जाएगी. साथ ही केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी जीरो किया जा रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसको लेकर कहा है कि महाराष्ट्र सरकार इन योजनाओं को प्रङावी ढंग से लागू करेक किसानों और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. §֍:सोलर विलेज का हुआ उद्घाटन§ֆ:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य के पहले ‘सोलर विलेज’ का उद्घाटन किया है. जिसका नाम मान्चीवाडी है. इसको लेकर उन्होंने कहा कि सतारा जिले के मान्याचीवाडी गांव ने राज्य का पहला सौर गांव होने का गौरव हासिल किया है. सौर ऊर्जा मुख्य रूप से घरेलू उपभोक्ताओं और किसानों के लिए एक वरदान है. प्रधानमंत्री सूर्य घर निशुल्क बिजली योजना के माध्यम से रूफटॉप सौर ऊर्जा परियोजना के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य है. §֍:उपमुख्यमंत्री ने कही ये बात§ֆ:महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मुफ्त बिजली प्रदान की जा रही है. इससे आने वाले कुछ सालों में सौर ऊर्जा से 12 हजार मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी. यह किसानों को दिन में दी जाएगी, जिससे किसानों को सिंचाई के के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. बता दें कि मान्याचीवाडी गांव में लगभग 5 लाख रुपये का बिजली बिल आता था. अब सोलर गांव बनने की वजह ये बिल फ्री हो गया है.§भारत में किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें नई-नई स्कीम निकालती रहती हैं. ऐसे में महाराष्ट्र के किसानों को राज्य सरकार की ओर से तोहफा मिलने जा रहा है. दरअसल, राज्य के 100 गावों को 100 प्रतिशत सौर ऊर्चजा तक ले जाने का अभियान चल रहा है. इसके लिए गावों को चयन कर लिया गया है. जिसके बाद किसानों को अगले पांच सालों तक निशुल्क बिजली मुहैया कराई जाएगी. इन गावों में 44 लाख किसान सामिल हैं, जिनको अप्रैल से अगले पांच सालों तक इस योजना का लाभ मिलेगा.

