ֆ:
लगभग 3500 लोगो के आबादी वाले इस ग्रामीण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व माननीय विधायक अनिल राजभर और माननीय सांसद वीरेंद्र सिंह कर रहें हैं।
बताते चले की आजादी के 77 साल बाद भी चौबेपुर थाना क्षेत्र के गाँव शिवदशा के मुख्य मार्ग की स्थिति बद से बदत्तर, दयनीय बनी हुई हैं, इस कारण से ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस बरकरार बनी हुई हैं।
ग्रामीणों की आप बीती माने तो थाना चौबेपुर के ग्राम शिवदशा के सड़क की दुर्दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता हैं की जो हम लोग आजादी के 77 साल पूरे होने का अमतृ महोत्सव मना रहे है वह कहां तक उचित हैं। ज़ब हमारे गाँव शिवदशा की हालत इतनी खराब हैं की मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए एक भी सही रास्ता नहीं है। तो ऐसे ही न जाने कितने गाँव होंगे जो अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे होंगे।
हम लोगो के गाँव आठ छोटे-छोटे पुरुओं में बसा हुआ है। इनमे प्रमुख रूप से ब्राह्मण, ठाकुर, गुप्ता, राजभर और बनवासी समुदाय के लोग निवास करते हैं, जिनके पास मुख्य मार्ग पर जाने के लिए कोई सीधा व सुगम मार्ग नहीं है। हर वर्ग के लोगो को खासतौर पर बारिश के मौसम में काफी असुविधाओं और मुश्किलो का सामना करना पड़ता है।
सड़क की दयनीय हालत और दुर्दशा के मद्देनजर ग्रामीणों ने बरसात से पहले ही जून महीने में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिकायत दर्ज कराने के साथ ही स्थानीय प्रसाशनिक अधिकारीयों को भी लिखित शिकायत दर्ज कराया हैं, जिसमे ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था की जल्द ही गांव मे जाने वाले मार्ग का पक्का निर्माण करा दिया जायेगा, लेकिन बरसात का मौसम बीत जाने के बाद भी समस्या वैसे ही बनी हुई हैं। आखिर समाधान अभी तक क्यों नहीं हो सका हैं, इसे बताने वाला कोई नहीं हैं
।ग्रामीणों की लगातार बनी हुई समस्या को भी कोई जनप्रतिनिधि जानने, समझने नहीं आता हैं, इससे ग्रामीणों मे गहरी नाराजगी हैं। ग्रामीणों की माने तो सड़क खराब होने से उनका दैनिक जीवन भी काफ़ी दयनीय, कष्टकारी हो गया हैं। खासतौर पर स्कूली बच्चों, बुजुगों, महिलाओ, बीमारों, असहाय, लाचार, और स्थानीय बाशिंदो को इधर से आने-जाने मे काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। यह स्थिति बरसात के मौसम मे और भी विकराल रूप ले लेती हैं। यहां से वाहन लेकर निकलना तो दूर पैदल चलना भी दुभर हो जाता हैं।
अब देखना यह हैं की आखिर इस क्षेत्र के असहाय, लाचार बाशिंदो पर कब तक जिम्मेदार अधिकारीयों एवं माननीय लोगो की नजरें पड़ती हैं और इनकी समस्याओं का समाधान हो पायेगा।
§वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पड़ोसी संसदीय क्षेत्र चंदौली के शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के चौबेपुर थाना स्थित शिवदसा गांव की दशा बिल्कुल दयनीय हो गई हैं, यह दिन रात अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाकर कराह रही हैं लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई भी माननीय सामने नहीं आ रहा हैं।

