֍:बढ़ाई एमएसपी§ֆ:2025 सीजन के लिए मौसम में मिलिंग कोपरा की एमएसपी 420 रुपये प्रति क्विंटल और बॉल कोपरा पर 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 10 वर्षों में सरकार ने मिलिंग खोपरा और बॉल कोपरा के लिए एमएसपी को 2014-15 में 5,250 रुपये प्रति क्विंटल और 5,500 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2025 में 11,582 रुपये प्रति क्विंटल और 12,100 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया जिसमें लगभग 121 प्रतिशत और 120 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.§֍:किसान कर सकेंगे आय दोगुनी§ֆ:कोपरा पर एमएसपी बढ़ाने से तेल के साथ-साथ अन्य नारियल के उत्पादों में वृद्धि होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. साथ ही नारियल उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोपरा उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित भी करेगा. दक्षिण भारत के किसान अधिक मात्रा में कोपरा की खेती करके अपनी आय को दोगुनी करेंगे.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 20245 की आर्थिक मामलों की कैबिनेत समिति ने कोपरा के एमएसपी को मंजूरी दे दी. 2024 सीज़न के लिए मिलिंग खोपरा की उचित औसत गुणवत्ता के लिए एमएसपी 11,582 रुपये प्रति क्विंटल और बॉल कोपरा के लिए 12,100 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. कोपरा का उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाता है, जबकि बॉल, खाद्य खोपरा को सूखे फल के रूप में खाया जाता है और धार्मिक उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है. केरल और तमिलनाडु मिलियन कोपरा के प्रमुख उत्पादक है, जबकि बॉल कोपरा का उत्पादन मुख्य रूप से कर्नाटक में होता है.

