֍:McAfee ने जारी की लिस्ट §ֆ:इस लिस्ट में शामिल सेलिब्रिटीज के नाम पर साइबर क्रिमिनल्स लोगों को अपना टार्गेट बनाते हैं. इन सेलिब्रिटीज के नाम पर स्कैमर्स लोगों का डेटा चुराने से लेकर पैसे तक की ठगी करते हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला.
§֍:भारत में McAfee हैकर्स सेलिब्रिटीज हॉट लिस्ट §ֆ:1. ओरी (ओरहान अवत्रमणि)
2. दिलजीत दोसांझ
3. आलिया भट्ट
4. रणवीर सिंह
5. विराट कोहली
6. सचिन तेंदुलकर
7. शाहरुख खान
8. दीपिका पादुकोन
9. आमिर खान
10. महेंद्र सिंह धोनी
§֍:§ֆ:इस साल की शुरुआत में McAfee ने एक सर्वे में रिवील किया था कि 80 परसेंट भारतीय एक साल पहले के मुकाबले अब डीपफेक को लेकर ज्यादा परेशान हैं. वहीं 64 परसेंट का मानना था कि AI की वजह से ऑनलाइन स्कैम को पहचानना अब मुश्किल हो गया है.
§आज कल साइबर फॉर्ड के मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. साइबर फॉर्ड करने वाले ज्यादातर लोग बड़े सेलिब्रिटीज का नाम ले रहे हैं. इन सेलिब्रिटीज में बॉलीवुड के कई दिग्गज लोगों के नाम शामिल हैं. हाल ही में ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee ने Celebrity Hacker Hot List 2024 लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज के नामों को उजागर किया गया. जिनके नाम पर हैकर्स लोगों को अपना शिकार बनाते हैं. McAfee ने भारत में पॉपुलर सेलिब्रिटीज का नाम भी जारी किया है.

