ֆ:§֍:जयपुर में होने जा रहा आयोजन §ֆ:दरअसल, जयपुर में तीन से पांच मार्च तक होने जा रहे एशिया पैसेफिक देशों के 12वें क्षेत्रीय-3 आर (रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल) और सर्कुलर इकोनमी सम्मेलन में 25 प्रतिभागी देशों और 200 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों को बताया जाएगा कि कैसे दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक-सामाजिक आयोजन में 25,000 स्वच्छता कर्मियों ने साफ-सफाई के साथ ही कचरा प्रबंधन का काम किया।§֍:केंद्रीय मंत्री ने महाकुंभ आयोजन की जमकर की तारीफ§ֆ:केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महाकुंभ में सफाई का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। स्वच्छताकर्मियों के योगदान की लगातार तारीफ हो रही है। इसके माडल को दुनिया के सामने रखेंगे। भारत दूसरी बार इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 2018 में इंदौर में इसका आयोजन किया गया था, जबकि पिछला सम्मेलन 2023 में कंबोडिया में हुआ था।§֍:कार्यक्रम के बाद जारी होगा घोषणापत्र§ֆ:फोरम की समाप्ति पर जयपुर में घोषणापत्र जारी किया जाएगा, जो क्षेत्रीय-3 आर और सर्कुलर इकोनमी के मामले में अगले दस साल (2025 से 2034 तक) के लिए आगे बढ़ने के लिए सदस्य देशों के लिए मार्ग निर्देशक नीतिगत दस्तावेज होगा।
फोरम में 500 से अधिक प्रतिनिधि लेंगे भाग
इस फोरम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआइयूए) की ओर से सौ सर्वश्रेष्ठ प्रयासों का एक संग्रह भी प्रस्तुत किया जाएगा। देश में स्वच्छता के साथ ही कचरा प्रबंधन की बड़ी चुनौती का सामना करने के दृष्टिकोण से यह फोरम काफी अहम है।
§Maha Kumbh 2025: महाकुंभ महापर्व में प्रतिदिन एक से दो करोड़ लोगों की उपस्थिति के बावजूद साफ-सफाई के सफल मॉडल की कहानी भारत दुनिया के दूसरे देशों को भी बताएगा।

