֍:ऑनवाइन गेट पास सुविधा§ֆ:खाद्य और आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस बार किसानों को फसल बेचने में कोई परेशानी न आए और उन्हें मंडियों में प्रवेश के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने ऑनलाइन गेट पास की सुविधा उपलब्ध करवाई है. सरकार सामान्य धान के लिए 2,300 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान के लिए 2,320 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है. साथ ही सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी खरीद प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.§֍:इस जिले में हुई धान की सबसे अधिक खरीद§ֆ:प्रवक्ता के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले की मंडियों में 9,04,980 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से 8,67,634 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है. इसी प्रकार करनाल जिले की मंडियों में 7,78,259 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है और 7,46,296 मीट्रिक टन की खरीद हुई है. कैथल जिले में 7,64,805 मीट्रिक टन धान मंडियों में आया है, जिसमें से 7,43,876 मीट्रिक टन खरीदा गया है. अंबाला जिले में 4,59,375 मीट्रिक टन आवक में से 4,21,039 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है.§֍:
महेंद्रगढ़ में बाजरे की सबसे ज्यादा खरीद
§ֆ:महेंद्रगढ़ जिले की विभिन्न मंडियों में 1,02,322 मीट्रिक टन बाजरा आ चुका है, जिसमें से 1,00,955 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है. इसी प्रकार, रेवाड़ी जिले की अलग-अलग मंडियों में 92,526 मीट्रिक टन बाजरा आ चुका है, जिसमें से 90,983 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है.§हरियाणा में धान और बाजरे की खरीद प्रक्रीया जारी है. किसानों का ध्यान रखते हुए राज्य सरकार फसल खरीद का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज रही है. अब तक धान और बाजरा किसानों को 6,833 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिसमें 6,191 करोड़ रुपये धान किसानों को और 642 करोड़ रुपये बाजरा किसानों को भुगतान किया गया है.

