֍:अधिकारियों ने दी जानकारी§ֆ:अधिकारियों ने बताया कि शहीद हुए पुलिसकर्मियों में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं. ऑपरेशन जारी रहने के कारण अभी तक उनके शवों को घटनास्थल से नहीं निकाला गया है. इलाके में ग्रेनेड और रॉकेट से हमले हुए. माना जा रहा है कि हमलावर वही समूह है जो रविवार शाम को हीरानगर सेक्टर के सन्याल गांव के पास हुई मुठभेड़ के बाद भाग गया था. सुफैन के जंगल सन्याल गांव से लगभग 35 किलोमीटर दूर हैं. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को एक पहाड़ी झोपड़ी में घेर लिया था. ये झोपड़ियां खानाबदोश चरवाहों ने बनाई हैं. लेकिन आतंकवादी वहां से भाग निकले, जिसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी अभियान का चौथा दिन था. सेना, NSG, BSF, CRPF और जम्मू और कश्मीर पुलिस ने आधुनिक निगरानी उपकरण, बुलेटप्रूफ वाहन, UAV, ड्रोन और स्निफर डॉग का इस्तेमाल किया.§जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक बड़ी कार्रवाई को सुरक्षा बल ने अंजाम दिया. गुरुवार क इसमें तीन आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं. यह घटना कठुआ जिले के सुफैन इलाके की है. पुलिस और सुरक्षा बल जंगल में आतंकवादियों को ढूंढने निकले थे. इसी दौरान आतंकवादियों ने उनपर हमला गोलियों से हमला कर दिया. डीएसपी धीरज कटोच और दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए. सेना के 1 PARA (स्पेशल फोर्सेज) का एक जवान भी घायल हुआ है.

