۩:Uploads/NewsImages/|§֍:आतंकी हमले में 5 जवान शहीद §ֆ:थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद आतंकवादियों ने भागने की कोशिश की. एक अधिकारी के नेतृत्व में बहादुर सैनिकों ने चुनौतीपूर्ण इलाके में घने जंगलों के बीच उनका पीछा किया, जिसके बाद रात 9 बजे के आसपास जंगल में एक और मुठभेड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ में पांच जवान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मंगलवार सुबह इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया. शहीद जवानों में सेना का एक अधिकारी और तीन सैनिक व जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी शामिल है.
§֍:कश्मीर टाइगर्स ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी§ֆ:16 आर्मी कोर, जिसे व्हाइट नाइट कोर के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को डोडा में मुठभेड़ क्षेत्र में भेजा गया है. पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने डोडा हमले की जिम्मेदारी ली है. यह संगठन जैश-ए-मोहम्मद का ही ऑफ शूट है जिसने हाल ही में कठुआ में सेना के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी. पिछले कुछ हफ्तों से जम्मू क्षेत्र में कई स्थानों पर हुए आतंकी हमलों के बाद सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. भारतीय सेना ने 14 जुलाई को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था.
कश्मीर टाइगर्स ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
§जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ सोमवार शाम एनकाउंटर में गंभीर रूप से घायल हुए एक अधिकारी सहित 5 जवानों की मंगलवार तड़के इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि मुठभेड़ तब हुई जब राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) के जवानों ने सोमवार देर शाम डोडा शहर से लगभग 55 किलोमीटर दूर देसा वन क्षेत्र में धारी गोटे उरारबागी में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया.

#WATCH | Jammu & Kashmir | Security has been beefed up on the Jammu-Doda Highway.
— ANI (@ANI) July 15, 2024
An Encounter started late at night in the Dessa area of Doda in which some of the Indian Army troops got injured. pic.twitter.com/11U8croEQU