֍:दिल्ली में कैसा है तापमान?§ֆ:मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में आज यानि सुबह 8:30 बजे न्यूनतम तापमान की रिपोर्ट जारी की गई है. इसमें सफदरजंग में 10.2, रिज में 10.3, लोधी रोड में 10.4, आयानगर में 10.6 और पालम में 11.0 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया. ऐसे में आज मौसम ठंडा रहने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, मौसम साफ दिख रहा है.§֍:पहाड़ी राज्यों में कितना है तापमान§ֆ:मौसम विभाग की ओर से एक्स पर पोस्ट कर पहाड़ी राज्यों के न्यूनतम तापमान के बारे में जानकारी दी गई. इसमें लद्दाख में -10.1, हिमाचल के कल्पा में -2.4, जम्मू-कश्मीर के कोकरनाग में -0.8 और जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में -0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान मापा गया है. यहा रिपोर्ट आज सुबह 08:30 बजे के अनुसार दी गई है. §֍:देश के एयरपोर्ट्स पर ऐसा रहा मौसम§ֆ:मौसम विभाग की ओर से अपडेट में शनिवार यानि आज सुबह 8:30 बजे की विजिबिलिटी जारी की गई है. इसमें राजधानी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर 50 मीटर की विजिबिलिटी रही. वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट पर 200 मीटर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 50 मीटर, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर एयरपोर्ट पर 50 मीटर, सिक्किम के पाकयोंग एयरपोर्ट पर 100 मीटर, आसाम के रूपसी एयरपोर्ट पर 200 मीटर और महाराष्ट्र के सिंधूदुर्ग एयरपोर्ट पर 200 मीटर की विजिबिलिटी की रिपोर्ट बताई जा रही है.§देशभर में मौसम अलग की चाल में नजर आ रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने मिल रही है. वहीं, मैदानी राज्यों में तेज ठंड, शीतलहर, बारिश और कोहरे ने लोगों को परेसान कर दिया है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान गिरावट में नजर आ रहा है. ऐसे में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर..

