֍:दिल्ली में गिरेगा पारा§ֆ:मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर बताया कि बीते दिन ठंड से राहत मिली लेकिन अब सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर शुरु हो जाएगा. आज दिल्ली में सुबह और रात के समय मध्य म कोहरा छाए रहने के साथ न्यू नतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.§֍:कोहरे की चेतावनी§ֆ:आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश में दिन के समय शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. वहीं, पूर्वी और पश्चिमी उत्त र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल और कुछ पूर्वोत्त र राज्यों् के हिस्सोंा में घना कोहरा छाया रह सकता है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस 30 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना नहीं है. वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के चलते हफ्ते के कुछ दिन दक्षिण प्रायद्वीपीय और उससे सटे मध्य भारत में छिटपुट बारिश के आसार हैं. §देश के कई राज्यों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट होने जा रही है. आने वाले दिनों में कई राज्यों में तापमान कम होगा, जिससे ठंड बढ़ेगी. बीती रीत उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में बारिश देखी गई. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश से आज सुबह सर्द हवाएं तेज हो गईं. मैसम विभाग ने असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका जताई है.

