֍:दिल्ली में वायु प्रदूषण से बुरा हाल§ֆ:देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने से ही वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है. केंद्रीय प्रूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार शाम छह बजे दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआइ 400 के पार दर्ज किया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. प्रदूषण की यह स्थिति आनंद विहार, अशोक विहार, बवाना, पंजाबी बाग, रोहिणी, सोनिया विहार, मुंडका, जहांगीरपुरी, वजीरपुर, ओखला फेज दो और पटपड़गंज समेत कई अन्य क्षेत्रों में बनी. §֍:शाम में बढ़ी ठंड§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सुबह और साम के समय छंड बढ़ गई है. इन राज्यों के कई इलाकों में कोहरा भी आना शुरु हो गया है. साथ ही कुछ जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में गुरुवार को भी भारी बारिश हुई, जो 11 नवंबर तक जारी रहने की आशंका है. आईएमडी ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.§देश में कुछ दिनों से तापमान में गिरावटट देखी जा रही है. राजधानी दिल्ली के साथ कई अन्य राज्यों में भी कोहरा देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इस महीने तापमान में इससे ज्यािदा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसका मतलब है कि पूरे नवंबर तेज ठंड नहीं पड़ेगी. वहीं, राजधानी दिल्ली् और एनसीआर में पिछले हफ्ते से सुबह के समय कोहरे या धुंध जैसी स्थिति बन रही है, अब यहां हफ्ते भर उथला कोहरा, धुंध या कोहरा छाया रहने का पूर्वानुमान है.

