֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में 25 मार्च को मौसम साफ रहेगा और 37 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रहेगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 27 मार्च के बाद से हवाओं की गति तेज होने के आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी कमी हो सकती है. 28 से 30 मार्च तक आंशिक बादल छा सकते हैं और हवाएं तेज चलेंगी, जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. इससे तापमान में कुछ राहत मिल सकती है, जो अधिकतम 33 से 36 डिग्री और न्यूनतम 15 से 19 डिग्री तक रह सकता है.§֍:उत्तराखंड, राजस्थान में बढ़ गई गर्मी§ֆ:राजस्थान में गर्मी शुरु हो गई है. वहीं, उत्तराखंड में भी तापमान बढ़ रहा है, और शुष्क मौसम के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 27 और 28 मार्च को हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन चटक धूप के कारण गर्मी बढ़ने की संभावना है.§दिल्ली-एनसीआर में गर्मी शुरु हो गई है. पिछले कई दिनों से राज्य में तेज धूप देखने मिल रही है, जिससे लोग काफी परेशान नजर आ रहे हैं. आईएमडी ने अगले कुछ दिनों तक तापमान बढ़ोतरी की संभावना जताई है. वहीं, उत्तर भारत के कई हिस्सों, जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का असर बढ़ने की उम्मीद है.

