֍:
बिहार में हो सकती है बारिश
§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार त्योहारों के आगमन के साथ सुबह-शाम ठंड बढ़ने लगी है. राज्य के कई इलाकों में तापमान गिर गया है और हल्का कोहरा भी दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर से राज्य में पूरी तरह से ठंड की शुरुआत हो सकती है. बता दें कि बिहार के कई इलाके ऐसे हैं, जहां सुबह के समय हल्की धुंध देखने को भी मिली है. हालांकि, कुछ हिस्सों में हलके बादल और कोहरा छाए रहेंगे.§֍:
यूपी में ठंड शुरू
§ֆ:गुरुवार को उत्तर प्रदेश में साफ मौसम देखने मिला. सुबह धुंध और हल्का कोहरा था. अब नवंबर की शुरुआत से ही राज्य में तापमान गिरता जा रहा है. कई इलाकों में 20 डिग्री तक न्यूनतम तापमान पहुंच गया है. ऐसे में आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने के पूरे आसार हैं. §֍:
उत्तराखंड में पड़ सकती है बारिश
§ֆ:पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की आशंका है. वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की ठंड और दिन के समय हल्की गर्मी बरकरार है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जिलों में हल्की बारिश और ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है.§दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूष की वजह से लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. इसी के चलते राज्य के तापमान में भी गिरावट आई है. अब सुबह और साम को ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार सर्दियों के लिए अभी 8 से 10 दिन का और इंतजार करना पड़ सकता हैं. साथ ही बिहार-यूपी सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत की बात करें तो यहां तमिलनाडु और केरल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी की गई है.

