֍:केंद्रीय नियंत्रण बोर्ड ने दी जानकारी§ֆ:शनिवार को दशहरा समारोह था, जिसके बाद से राजधानी में हवा का स्तर खराब होने लगा. बता दें कि दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में कई खुले मैदानों में रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और पुत्र मेघनाद के पटाखों से भरे पुतलों को आग के हवाले किया गया. इसके बाद केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बुलेटिन के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को 224 तक पहुंच गया.§֍:आज कितना है AQI?§ֆ:वर्तमान की बात करें तो 14 अक्टूबर की सुबह 7 बजे के आस-पास भी दिल्ली का औसत एक्यूआई खराब स्तर में बना हुआ है. आज दिल्ली का एक्यूआई 222 मापा गया. दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 324 यानी बहुत खराब श्रेणी में मापा गया. वहीं, अलीपुर में 235, अशोक विहार में 217,आया नगर में 163, बवाना में 248, बुराड़ी में 257 तक पहुंच रहा है. इससे आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. §֍:§देश की राजधानी दिल्ली में खरीफ फसलों की कटाई के समय AQI खराब होना शुरु हो जाता है और काफी बुरे हालात में भी पहुंच जाता है. इसी दौरान तामपान में कमी आती है. दशहरा खत्म होते ही रविवार से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है.

