֍:दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का अलर्ट§ֆ:मौसम विभाग ने 21 नवंबर को दिल्ली के साथ पूरे एनसीआर में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. 21 से 23 नवंबर तक राजधानी में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 25.4 डिग्री दर्ज हुआ है तो वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा.§֍:इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 21 नवंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है और 21 नवंबर की देर रात से 24 नवंबर की सुबह तक घना कोहरा रहने की संभावना है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 22 नवंबर तक रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है.§भारत के कई राज्यों में ठंड के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो-तीन में दिनों में तापमान और कम गिरावट होने की बात कही है. इस बीच, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तापमान में थोड़ी और गिरावट आई है. इसी के चलते देश की राजधानी दिल्ली में आज हल्की धूप निकली है.

