• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home समाचार

दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र और अमृता विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Fiza by Fiza
February 15, 2024
in समाचार
0
दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र और अमृता विश्वविद्यालय ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ֆ:इस सहयोग का उद्देश्य पक्षपात की आशंका का व्यवस्थित रूप से आकलन करने के लिए उपकरण विकसित करना और एआई प्रौद्योगिकियों की निष्पक्षता और विश्वसनीयता के मूल्यांकन और इसे प्रमाणित करने के लिए एक मजबूत संरचना का निर्माण करना है।दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) की वरिष्ठ उप महानिदेशक श्रीमती तृप्ति सक्सेना ने एआई सिस्टम की निष्पक्षता मूल्यांकन और रेटिंग के लिए समाधान की क्षमता पर प्रकाश डाला। यह समझौता ज्ञापन शिक्षा जगत और सरकारी निकायों के बीच की दूरी को मिटाने, सश्रम अनुसंधान को प्रोत्साहित करने और एआई में भारत की नेतृत्व क्षमता में योगदान प्रदान करने का कार्य करता है। टीईसी के डीडीजी (सी एंड बी) अविनाश अग्रवाल और अमृता विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट स्टडीज के डीन प्रोफेसर कृष्णाश्री अच्युतन ने इस पहल के लिए संयुक्त प्रतिबद्धता और रोडमैप को प्रोत्साहित करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।


§ֆ:टीईसी देश में दूरसंचार और संबंधित आईसीटी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त मानक निर्धारण संगठन (एसएसओ) के रूप में स्थापित है। यह भारतीय दूरसंचार नेटवर्क में दूरसंचार और संबंधित आईसीटी उपकरण, नेटवर्क, सिस्टम और सेवाओं के लिए मानक तैयार करता है। अमृता विश्व विद्यापीठम की स्थापना यूजीसी अधिनियम 1956 की धारा 3 के तहत की गई। अमृता विश्व विद्यापीठम बहु-परिसर, बहु-विषयक अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जिसे भारत में शीर्ष अनुसंधान विश्वविद्यालयों में से एक माना गया है। इसे एनएएसी (नैक) द्वारा A++ रेटिंग के साथ प्रमाणित किया गया है।


§विश्वसनीय और जिम्मेदार कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली के क्षेत्र में नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार के संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग (डीओटी) की तकनीकी शाखा दूरसंचार इंजीनियरिंग केंद्र (टीईसी) और अमृता विश्वविद्यालय के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। रिस्पॉन्सिबल एआई में अग्रणी विकास के लिए इनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए यह सहयोग विशेष रूप से भारत सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप निष्पक्षता मूल्यांकन को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। साथ ही एआई सिस्टम में पूर्वाग्रह या पक्षपात पर ध्यान देने और इन प्रौद्योगिकियों में जनता के विश्वास को बढ़ावा देने पर आधारित है।रिस्पॉन्सिबल एआई का एक महत्वपूर्ण पहलू निष्पक्ष और निष्पक्ष एआई/एमएल सिस्टम सुनिश्चित करना है। दूरसंचार अभियांत्रिकी केंद्र (टीईसी) ने एआई में सार्वजनिक विश्वास बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम के निष्पक्षता मूल्यांकन और रेटिंग के लिए एक मानक जारी किया है, जिसे हितधारकों के साथ व्यापक परामर्श के बाद विकसित किया गया है।

Previous Post

तटीय एक्वाकल्चर प्राधिकरण एक्वाकल्चर फार्म पंजीकरण संबंधी राष्ट्रीय अभियान को झंडी

Next Post

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में भाग लिया

Next Post
केन्द्रीय आयुष मंत्री ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में भाग लिया

केन्द्रीय आयुष मंत्री ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में भाग लिया

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.