• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

टेंशन में तेलंगाना के कपास का किसान, बारिश के कारण नहीं मिल पा रहा सही दाम

Fiza by Fiza
November 29, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
टेंशन में तेलंगाना के कपास का किसान, बारिश के कारण नहीं मिल पा रहा सही दाम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:तेलंगाना में परेशान कपास का किसान §ֆ:तेलंगाना में कपास किसान कई कारणों से नाखुश हैं. मौसम के अंत में हुई बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे उन्हें फसल में अधिक नमी का सामना करना पड़ रहा है. इससे उनका मुनाफा मारा गया है क्योंकि कपास का रेट कम लग रहा है. दूसरी ओर, कुल पैदावार भी लगभग 8-10 क्विंटल प्रति एकड़ से घटकर 3-4 क्विंटल प्रति एकड़ रह गई है.
महबूबाबाद जिले के एक कपास किसान ने ‘बिजनेसलाइन’ को बताया, “हम बहुत खुश नहीं हैं. पिंक बॉलवर्म (गुलाबी सुंडी) के फसल पर हमला करने के कारण पैदावार कम हुई है. मौसम के अंत में हुई बेमौसम बारिश ने फसल को और नुकसान पहुंचाया. मुझे दो एकड़ में 4-5 क्विंटल मिले.”
§֍:किसानों के सामने चुनौती§ֆ:भारतीय कपास निगम (CCI) ने अब तक लगभग 43 लाख क्विंटल कपास खरीदा है. इसने औसत दर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल तय की है. इस सीजन में नमी की मात्रा अधिक होने और त्योहारी सीजन के कारण धीमी गति से शुरू हुई खरीद में दिवाली के बाद तेजी आई है, क्योंकि किसान अपनी उपज को CCI को बेचने के लिए नजदीगी मिल में ला रहे हैं.
जंगन जिले के एक किसान राजी रेड्डी ने कहा कि मिल मालिक हर क्विंटल पर 4-5 किलो की कटौती कर रहे हैं, जिससे उनकी आय कम हो रही है. किसानों के सामने एक और बड़ी चुनौती यह है कि उन्हें दूसरी बार कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल पा रहे हैं.
§֍:कीमतों पर राजनीति जारी§ֆ:कपास की गिरती कमाई के मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने आरोप लगाया है कि कपास किसानों को केवल 6,500 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, जबकि एमएसपी 7,500 रुपये है.
बीआरएस के वरिष्ठ नेता टी हरीश राव ने इस सप्ताह की शुरुआत में खम्मम मार्केट यार्ड का दौरा किया और कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) से यार्ड में खरीद केंद्र लगाने की मांग की. उन्होंने कहा, “बिचौलिए किसानों से 6,500 रुपये में कपास खरीद रहे हैं और इसे सीसीआई को 7,500 रुपये में बेच रहे हैं.”
किसानों के साथ हो रही बदसलूकी को देखते हुए तेलंगाना रायथु संघम ने मांग की है कि सरकार 475 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस घोषित करे. संघ ने खरीद सीजन में कपास किसानों के सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा करने के लिए वारंगल में राज्य स्तरीय बैठक की.

§֍:सीसीआई की अपील§ֆ:इस बीच, सीसीआई ने किसानों से कहा है कि वे ‘कॉट-एली’ ऐप का इस्तेमाल करें या सीसीआई की वेबसाइट पर जाकर नजदीकी खरीद केंद्र और एमएसपी की डिटेल देखें और अपनी शिकायतें दर्ज करें. वारंगल में सीसीआई शाखा प्रमुख ने कहा, “हम उनसे अपील करते हैं कि वे अपनी उपज एमएसपी से कम कीमत पर न बेचें.§कपास की गिरती कमाई के मुद्दे ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है. विपक्षी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने आरोप लगाया है कि कपास किसानों को केवल 6,500 रुपये प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, जबकि एमएसपी 7,500 रुपये है. बीआरएस के वरिष्ठ नेता टी हरीश राव ने इस सप्ताह की शुरुआत में खम्मम मार्केट यार्ड का दौरा किया और कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) से यार्ड में खरीद केंद्र लगाने की मांग की.

Previous Post

संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश, निचली अदालत ने ले कोई फैसाल

Next Post

खाद की कमी पर सरकार का किया रिएक्शन, कहा- विदेश में हालात खराब…’

Next Post
खाद की कमी पर सरकार का किया रिएक्शन, कहा- विदेश में हालात खराब…’

खाद की कमी पर सरकार का किया रिएक्शन, कहा- विदेश में हालात खराब...’

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.