֍:कांग्रेस के लिए क्या बोले तेजस्वी §ֆ:दिल्ली विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक के टूटने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा, “ये पहले से ही तय था कि इंडिया ब्लॉक लोकसभा के लिए है. अगर बिहार की बात की जाए, तो यहां पर हम लोग शुरू से साथ थे.”
§֍:’नए ब्रांड का बीज चाहती है जनता’§ֆ:बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, “इस बार सरकार बनाने का टारगेट है. हम लोगों ने बीच में हासिल कर लिया था. हमारे साथ नाइंसाफी हुई और 6-7 सीटों की वजह से सरकार नहीं बना सके.”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार उसी वक्त से नया परिवर्तन चाहता है. जनता पूरी तरह से चाहती है कि नए ब्रांड का नया बीज रोपा जाए.
§बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नें आरजेडी के लड़ने की संभावना को लेकर बयान दिया है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर कहा, “अभी हमारी पार्टी ने फैसला नहीं लिया है कि दिल्ली में चुनाव लड़ेंगे या नहीं.”

